कुचामन सिटीदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

वृक्षारोपण हेतु “मेरा वृक्ष मेरा परिवार अभियान“ की पूर्व तैयारियों हेतु बैठक का आयोजन

 

कुचामन सिटी (हर्षित अग्रवाल)

 

कुचामन सिटी :-जिला कलक्टर डीडवाना-कुचामन बाल मुकुन्द असावा द्वारा नगरपरिषद के सभागार में जिले में सघन वृक्षारोपण हेतु मेरा वृक्ष मेरा परिवार अभियान की पूर्व तैयारियों हेतु बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में जिला कलक्टर ने जिले में सघन वृक्षारोपण हेतु चलाए जाने वाले मेरा वृक्ष मेरा परिवार अभियान के तहत जिले के समस्त राजकीय विद्यालयों, राजकीय कार्यालयों, चिकित्सालयों,खेल स्टेडियम, सार्वजनिक पार्कों,सडकों,रोड़ साईड डिवाईडरों इत्यादि पर वृक्षारोपण के लिए अभियान की कार्ययोजना की चर्चा की।

अभियान के तहत लगाए जाने वाले वृक्षों को विद्यालयों के छात्रों, कार्यालयों के कार्मिकों एवं विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं को स्वेच्छा से गोद दिया जाकर इनका रख-रखाव करवाया जाएगा। अभियान के दौरान लगाए जाने वाले पौधों की प्रगति/रख-रखाव का पर्यवेक्षण ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।बैठक के दौरान कई स्वंय सेवी संस्थाओं ने जिले की विभिन्न सड़कों,लगाए जाने वाले वृक्षों को गोद लेने की मौखिक सहमति प्रदान की है।

जिला कलक्टर बाल मुकुंद असावा ने बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों तथा सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से उक्त अभियान को सफल बनाने तथा जिले को हरा-भरा बनाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण में मदद करने की अपील भी की।बैठक के दौरान जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा, उपखण्ड अधिकारी हुकूमचंद,तहसीलदाऱ महेंद्र सिंह एवं अन्य अधिकारियों के साथ-साथ जिले के विकास के लिए कार्यरत कई सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहें।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button