अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी के सांथलका गांव में अवैध शराब और गांजे की हो रही होम डिलीवरी

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी के निकटवर्ती गांव सांथलका में अवैध शराब और गांजे की होम डिलीवरी होने से महिलाओं ने एसपी ऑफिस पहुंचकर प्रदर्शन किया, एवं साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन में बिक्री नहीं रोकी तो बच्चों सहित एसपी ऑफिस पर दिया जाएगा धरना। भिवाड़ी एसपी सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेई ने महिलाओं से 2 दिन का समय देने की अपील की है। ज्ञापन देने एसपी ऑफिस पहुंची महिलाओं ने बताया कि गांव में चारों तरफ अवैध शराब और गांजे का कारोबार फल फूल रहा है जिसमें 10 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों को यह सामान बेचा जा रहा है, जिससे बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। साथ ही उन्होंने बताया की तिजारा विधायक महंत बाबा बालक नाथ योगी एवं अलवर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव को भी इस बारे में, अवगत कराने के बाद कोई कार्यवाही अभी तक अमल में नहीं लाई गई है। साथ ही फूलबाग थाना प्रभारी और यूआईटी थाना प्रभारी को भी इस बारे में अवगत किया जा चुका है, लेकिन उन्होंने भी अभी तक किसी भी किस्म की कार्यवाही अपराधियों के खिलाफ नहीं की है। महिलाओं ने पुलिस एवं प्रशासन से जल्द से जल्द गांव से इन अवैध कारोबारी के धंधे को बंद करने की मांग की है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button