अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
35 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती
बस्ती जनपद के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के रामपुर रेवटी गांव के सिवान में बीती रात 35 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर कि गई हत्या।।
मृतक हरिकांत पुत्र भास्कर उम्र 35 वर्ष रामपुर रेवती थाना मुंडेरवा का था निवासी।।
मृतक हरिकांत पुत्र भास्कर को बीती रात फोन कर बुलाकर घटना को दिया अंजाम।।
तीन लोगों द्वारा बाइक पर बैठा कर गांव से पूरब लगभग 1 किलोमीटर दूर सिवान में मृतक का गला रेत कर मरणासन्न स्थिति में छोड़कर हुए फरार।।
दिव्यांग किसी तरह से घर आया और परिवार वाले जिला चिकित्सालय ले गए जहां उसकी मौत हो गई।।
दिवंगत घटना में शामिल तीनों लोगों की संख्या बताया है किंतु गला काटने से नाम नहीं स्पष्ट हो सका।।
रात में सूचना पर पहुंची मुंडेरवा पुलिस और पुलिस अधिकारी ने घटनास्थल का किया जांच।।
घटनास्थल पर चाकू रस्सी सहित कुछ अन्य सामान पुलिस द्वारा बरामद किया गया।।
परिजनों सहित ग्रामीणों की माने तो घटना में किसी करीबी की संलिप्तता का हाथ है।।
परिजनों का कहना है पुलिस यदि फोन की कॉल डिटेल निकालने तो कातिल बहुत ही जल्द पुलिस गिरफ्त में होगा।।

Subscribe to my channel


