अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी धरातल पर मजदूर नदारद

सचिव कार्यवाही करने के बजाय लगवा रही 86 मजदूरो की फर्जी हाजिरी 

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

 बस्ती (सल्टौआ) विकासखण्ड सल्टौआ के अंतर्गत ग्राम पंचायत विशनपुर के राजस्व गांव कड़हा में मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी जारी है, रोजगार का अवसर न मिलने से मनरेगा कार्ड धारको में रोष है। सूत्रों के अनुसार विशनपुर ग्राम पंचायत में ऑनलाइन 3 साइडों पर कार्य चल रहा है जिसमें राकेश के खेत के पास पोखरे मे फिस पालन एवं केला पपीता फिनिशिंग कार्य मे 29 मजदूरो की आनलाइन हाजिरी लगाई जा रही है वही धरातल पर मजदूर नदारद है। कड़हा गांव में तालाब खुदाई कार्य में 27 मनरेगा मजदूरो की फर्जी हाजिरी लग रही है हमारे संवाददाता के अनुसार धरातल पर मजदूर जीरो है बिशुनपुर गिरी बाबा के घर के पास तालाब खुदाई कार्य में 30 मजदूरों की फर्जी ऑनलाइन हाजिरी लग रही हैं। तीनो कार्यों पर एक भी मजदूर काम नही कर रहे है वही पर फर्जी तरीके से 86 मजदूरो की ऑनलाइन तीनों तालाबों पर फर्जी हाजिरी जारी है। ब्लाक प्रशासन के जिम्मेदारो एव उच्च अधिकारियो से दुरभि सन्धि 1 करके ग्राम प्रधान वेद प्रकाश चौधरी एवं सचिव प्रमिला चौधरी द्वारा फर्जी मनरेगा मजदूरों की हाजिरी लगातार जारी है। जिम्मेदारों की मिलीभगत के कारण ग्राम पंचायतों सचिव कार्यवाही करने के बजाय लगा रही 86 मजदूरों की फर्जी हाजिरी में भ्रष्टाचार कर सरकारी धन का लूट मचा हुआ है। वही ग्राम प्रधान वेद प्रकाश चौधरी मनरेगा एक्ट की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ग्राम प्रधान वेद प्रकाश चौधरी एवं सचिव प्रमिला चौधरी के कार्यों से सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है। पूरे प्रकरण को लेकर जब हमारे संवाददाता ने ग्राम पंचायत के सचिव प्रमिला चौधरी को फोन किया तो मामले को दिखवाने की बात कही गयी थी लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी सचिव प्रमिला चौधरी कार्यवाही करने बजाय प्रशासन को गुमराह कर रही है। सक्ष्म आधिकारियो द्वारा जानकारी से इनकार किया । जब जिले के अधिकारी एवं कर्मचारी को ही ग्राम पंचायतो मे हो रहे विकास कार्यों की स्थलीय जानकारी नहीं है तो ग्राम पंचायत का विकास किस प्रकार से होगा अपने आप में ही प्रश्न चिन्ह बना हुआ है।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button