LIVE TVबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
घंटाघर के पास ट्रेफिक व्यवस्था को सुचारु करें प्रशाशन :दवे

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
बालोतरा में घंटाघर के पास ट्रेफिक व्यवस्था पूरी तरीके से चरमराई हुई है जिसको लेकर कृष्णा सेवा संस्थान ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर व्यवस्था सुधारने की माँग की है।
कृष्णा सेवा संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि स्थानीय घंटाघर के हालात दिन ब दिन बद से बदत्तर होते जा रहे है जिसको लेकर प्रशाशन कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर रहा है।
इसी समस्या को लेकर कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर घंटाघर के पास ट्रेफिक व्यवस्था को सुधारने की मांग की गई है।
दवे ने बताया कि घंटाघर आज पूरी तरीके से ट्रेफिक के जाल में फस चूका है और यंहा आम रास्ते को लोगो ने अपना पार्किंग स्थल बना के रखा है और अस्थायी टेक्सी स्टेण्ड भी स्थापित हो गया है और यंहा दिन भर चार पहिया वाहन स्थायी रूप से खड़े रहते है लेकिन कोई इनको कुछ नहीं कहता।
पूर्व सभापति पारस भंडारी ने कहा कि जनता की समस्याओं से प्रशाशन को अवगत करवाना हमारा प्रमुख कार्य है आज प्रशाशन के नाक के नीचे ऐसी अव्यवस्था होना बहुत ही चिंताजनक है यंहा जगह जगह नाश्ते के ठेले लग गए है जिसको लेकर कोई उचित व्यवस्था नहीं की जा रही है दिन भर लगने वाले जाम से आमजन को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
सरंक्षक अशोक व्यास ने कहा कि इस समस्या को लेकर प्रशाशन को तुरंत प्रभावी कदम उठाना चाहिए व यंहा स्थायी रूप से कोई पुलिस कर्मचारी नियुक्त करें और पार्किंग करने वाले वाहनों को बाध्य करें व जुर्माना लगाए और ठेले वालों को उचित स्थान पर खड़ा करें तभी इन समस्याओं का समाधान हो सकता है इस समस्या को लेकर प्रशाशन को ज्ञापन के माध्यम से अवगत करवाया है हमें विश्वाश है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा।
इस अवसर पर कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति अध्यक्ष गौतम चौपड़ा,उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह राजपुरोहित,कमलेश सोनी,आनंद दवे,हीरालाल प्रजापत,अशोक राजपुरोहित सहित संस्थान सदस्य उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


