जोधपुरधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जोधपुर क्रिया भवन में हुआ ओसवाल महिमा गुणगान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जोधपुर 10 अगस्त 026 जोधपुर क्रिया भवन में हुआ ओसवाल महिमा गुणगान। ओसवाल वंश के आध्यगुरू रत्नप्रभसुरी रंंगीन तस्वीर का हुआ लोकार्पण। विद्यारंभ संस्कार शिविर व प्रवचन तथा चार्तुमासिक लाभार्थीयो का हुआ बहुमान । श्रावक रंगरूप पारख को नवकार मंत्र से श्रद्धांजलि । श्रीजैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक तपागछ संघ एवं श्री महावीर शासन स्थापना महोत्सव समिति के तत्वाधान में ओसवाल वंश संस्थापक जैनाचार्य रत्नप्रभसुरी महाराज द्धारा स्थापित ओसवाल स्थापना महोत्सव निमित्ते संघ पदाधिकारियों द्धारा ओसवाल वंश के संस्थापक रत्नप्रभसुरी महाराज रंगीन तस्वीर का लोकार्पण किया गया। समिति के राष्ट्रीय महामंत्री धनराज विनायकिया ने बताया कि जैन धर्म के आध्य गुरु ओसवाल वंश के संस्थापक जैनाचार्य रत्नप्रभसुरी के कृतज्ञों को याद करते हुए उनके द्धारा स्थापित ओसवाल स्थापना महोत्सव के तहत क्रिया भवन में अध्यात्मक प्रवचनकारक जगतपूज्यविजय मुनि औचित्यरत्नविजय आदि साधु के निश्रा मे विद्यारंभ संस्कार शिविर व प्रवचन तथा चार्तुमासिक लाभार्थीयो का बहुमान व ओसवाल महिमा गुणगान किया गया ओसवाल वंश के आध्यगुरू रत्नप्रभसुरी रंंगीन तस्वीर का संघ अध्यक्ष हनुमानचंद तातेड़ सचिव उम्मेदराज रांका अनिल मेहता श्रवण दुगड़ चंद्रप्रकाश पगारिया शिक्षा विद् गौतम मेहता राजेन्द्र भंडारी आलोक पारख बलवंत खिंवसरा धर्मेन्द्र सिंघवी ललित पोरवाल धनराज विनायकिया चिराग भंडारी आदि कई सदस्यों द्धारा रत्नप्रभसुरी की जय हो ….जैनम् जयती शासनम् आदि जय घोषों के साथ लोकार्पण किया गया । संघ के दीपक सिंघवी मनिष मेहता महेद्र बोहरा ने बताया शिविर के लाभार्थी श्रावक दीपचन्द हनुमानमल तातेड़ परिवार ने लाभ लिया एवं शिविर में समय पर आने वालों को साधार्मिक भक्ति का कूपन दिया गया। आयोजन में शांत स्वभावी श्रावक रंगरूप पारख के निधन पर तपागछ संघ द्धारा नवकार महामंत्र द्धारा भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की गई।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button