अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
20 वर्षीय युवती का शव शीशम के पेड़ से लटकता मिला

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती
लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा बाजार के पूरब स्थिति एक ईट भट्ठे के पास एक 20 वर्षीय युवती का शव शीशम के पेड़ से लटकता मिला। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज कुदरहा ने शव को नीचे उतरवा कर पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
थाना क्षेत्र के कुदरहा बाजार के पूरब एक ईट भट्ठे पर काम करने वाली भानपुर गांव के थाना वेल्टुकरी उड़ीसा प्रदेश की 20 वर्षीय बेबी सबर पुत्री खतलू सबर रविवार शाम लगभग 8 बजे खाना बनाकर शौचालय के लिए भट्टे के बाहर चली गई। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने खोज बीन चालू कर दिया। ईट भट्ठे से पूरब एक शीशम के पेड़ पर बेबी सबर का शव दुपट्टे के सहारे लटकता देख परिजन सन्न रह गए। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज कुदरहा सुदीप यादव ने शव को नीचे उतरवा कर पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Subscribe to my channel


