LIVE TVदेशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बाड़मेर से मुंबई और अहमदाबाद तक नियमित रेल सेवा की मांग: बालोतरा विकास समिति की अपील

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
बालोतरा विकास समिति संयोजक ओम प्रकाश बांठिया ने भारत सरकार के रेल मंत्री से बाड़मेर से मुंबई ,बाड़मेर से अहमदाबाद रेल, नियमित सेवा प्रारंभ करने का अनुरोध किया है। बांठिया ने रेल मंत्री से अनुरोध किया है कि गत लोकसभा चुनाव में माननीय अमित शाह जी द्वारा बाड़मेर से मुंबई नियमित रेल सेवा प्रारंभ करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन अभी तक नियमित रेल सेवा प्रारंभ नहीं हो पाई है। बाड़मेर से बांद्रा स्पेशल ट्रेन सप्ताह में दो बार भी विशेष किराया पर चल रही है । हमारे माननीय सांसद एवं केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने भी हमें विश्वास दिलाया था कि बाड़मेर से अहमदाबाद तक की नियमित्त रेल सेवा शीघ्र प्रारंभ हो जाएगी ,लेकिन अभी तक प्रारंभ नहीं हो पाई है । हाल ही में रेल विभाग द्वारा बाड़मेर से अहमदाबाद( साबरमती) तक सप्ताह में दो दिन स्पेशल रेल सेवा की भी ग्रीष्म कालीन समय 2 महीने के लिए घोषणा जारी की गई थी, उसे भी चुनाव समाप्त होने के साथ ही , 26 अप्रैल से 2 माह के लिए ही चलाई जाने वाली रेल सेवा भी बंद कर दी गई है ।रेलवे में सीनियर सिटीजन को रेलवे टिकट में रियायत देने का प्रावधान भी कोरोना समय से बंद है, पुनः रियायत प्रदान की जाए। आपसे अनुरोध है कि सीमावर्ती बाड़मेर जिला जो रिफाइनरी एवम टेक्सटाइल उद्योग का प्रमुख केंद्र भी बन गया है, ऐतिहासिक नाकोड़ा तीर्थ, ब्रह्माजी का मंदिर, माजीसा रानी भटियानी जी मंदिर, खेड़ रणछोड़राय जी मंदिर, सहित कई तीर्थ, पर्यटन स्थल है, बाडमेर जिले के हजारों प्रवासी गुजरात, महाराष्ट्र, कर्णाटक, तमिलनाडु में कार्य रत हैं। बाड़मेर से मुंबई तक, बाड़मेर से अहमदाबाद तक नियमित रेल सेवा प्रारंभ करावे एवम बाडमेर_यशवंतपुर रेल सेवा को भी सप्ताह में दो बार प्रारम्भ किया जावे । भारत के सभी सीनियर सिटीजन को रेलवे में पुनः रियायत प्रदान करने का अनुरोध भी स्वीकार करावे। हमे पुर्ण विश्वास है कि माननीय प्रधानमंत्री जी एवम आपके कुशल नेतृत्व में हमारे क्षेत्र की लम्बे समय से चल रही उक्त रेल सेवाओ की मांग को स्वीकार कर , अवश्य बाडमेर बालोतरा जिले के नागरिकों को उचित राहत प्रदान कराएंगे।

Subscribe to my channel


