देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

श्री ओसवाल समाज बालोतरा एवं श्री जैन श्वेतांबर विमलनाथ मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में नव पद ओली (आयंबिल तप) का धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रमों उल्लास के साथ आयोजन हुआ

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

श्री ओसवाल समाज बालोतरा एवं श्री जैन श्वेतांबर विमलनाथ मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में नव पद ओली (आयंबिल तप) का धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रमों उल्लास के साथ आयोजन हुआ। आयंबिल शाला परीसर में लाभार्थी जीरावला परिवार का समाज एवं ट्रस्ट द्वारा सम्मान किया गया , पिता श्री स्वर्गीय श्री मांगीलाल जी जीरावला एवम मातुश्री स्वर्गीय श्रीमति अमावी देवी की पुण्य स्मृति में गौतम चंद, अशोक कुमार ,छगन राज ,ललित कुमार ,नरेश कुमार ,पंकज कुमार (एम जी ) जीरावला परिवार का समाज एवं ट्रस्ट द्वारा साफा पहना कर ,माल्यार्पण कर, श्री फल भेट कर सम्मान किया गया एवम एम जी जीरावला परिवार के महिला वर्ग का सम्मान किया गया । इस अवसर पर विधायक अरुण चौधरी ने जीरावला परिवार को लाभार्थी के रूप में उदार भाव के साथ योगदान देने के लिए सेवाओं की सराहना की। ओसवाल समाज के न्याति समिति संयोजक तनसुख हुडिया, श्री विमलनाथ मंदिर ट्रस्ट किया अध्यक्ष माणक चंद ढेलरिया,ओसवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष , रुप चंद सालेचा,मांगीलाल बाफना, मदनराज चोपड़ा पूर्व उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बांठिया के ट्रस्ट के पदाधिकारियों राजेंद्र मेहता, ओम पटवारी, पुष्पराज कोठारी, शिवकुमार ढेलरिया, फतेह चंद ओस्तवाल, महेन्द्र कुमार, विजय राज बालड,सहित समाज के पदाधिकारियों ,गणमान्य नागरिक एवम महिला मंडल ने लाभार्थी जीरावला परिवार का बहुमान किया । इस अवसर पर जीरावाला परिवार द्वारा नवपद की ओली तप आराधना में ओसवाल समाज एवं ट्रस्ट द्वारा उनके परिवार को लाभ प्रदान करने के लिए आनंद जीरावला ने आभार ज्ञापित किया तथा सभी आयम्बिल तप आराधना करने वाले भाई बहनों की तप की अनुमोदना की । जीरावला परिवार की ओर से आयंबिल तप आराधको को सम्मान चिन्ह प्रदान किए गए। नव पद की आयंबिल तप आराधना में श्री तपागच्छ की विदुषी साध्वियों ने समय-समय पर विधि में एवं ओली तप की आराधना में आराधको को ज्ञान , दर्शन चारित्र तप में प्रेरणा प्रदान की गई ।

 

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button