अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
ग्राम पंचायत आमबारी मे गढ़ही खुदाई कार्य मे मनरेगा के नाम पर जमकर फर्जीवाड़ा

संवादाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती
_गड़ही खुदाई कार्य में 148 मजदूरो की लग रही हाजिरी ‘एक तिहाई मजदूर से काम
_जीपीएस मैप कैमरे की 5 दिन का वीडियो कैमरे में कैद एक तिहाई मजदूर से काम
_बीडीओ रुधौली नही मानते वीडियो रिकाडिंग ‘ धरातल पर जांच के बाजाय प्रधान को बुलाते अपने आफिस
_कार्यभार देखने वाला सर्वेश गुप्ता ने लिया फर्जी भुगतान , जाबकार्ड कराया डिलीट
अपने माता पिता का भी लगवा रहा फर्जी हाजिरी सर्वेश गुप्ता
-अपने पक्ष मे खबर छपवा कर खुद शेयर कर लूट रहा वाहवाही
बस्ती रुधौली – जिले के बहुचर्चित विकास खण्ड रुधौली में भष्टाचार का सिलसिला रुकने का नाम नही ले रहा है। ग्राम पंचायत आमबारी में खुलेआम लूट खसोट जारी है ।
ग्राम पंचायत आमबारी में वर्तमान समय में गांव के उत्तर गढ़ही खुदाई कार्य में 148 मजदूरो की आनलाइन हाजिरी जारी है जबकि
धरातल पर एक तिहाई मजदूर से काम हो रहा है जिसका फोटो विडियो जी पीएस मैप कैमरे में 5 दिनो का फोटो विडियो साक्ष्य मौजूद होने के बाद भी कार्यवाई शून्य है । मीडिया टीम के कबरेज के दौरान एक तिहाई मजदूर काम कर रहे थे जिसका विडियो जीपीएस मैप कैमरे में क़ैद कर मीडिया टीम ने इसकी प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था लेकिन वीडीओ रुधौली द्वारा एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी काईवाई नही की गई ,वही काम देखने वाले सर्वेश गुप्ता मीडिया को बुलाकर अपने पक्ष में खबर चल वाकर वाहवाही लूट रहे है । सर्वेश गुप्ता मीडिया में बयान दिए हैं कि जिस समय मीडिया कर्मी आये थे उस समय मजदूर खाना खाने गये थे लेकिन हैरान करने वाली बात यह कि तीन बजकर पचास मिनट पर एक साथ 100 मज़दूर खाना खाने गये , सर्वेश गुप्ता के खुद अपने ही बायन में फंसते नजर आ रहे है।
इतना ही नही गुत्ता जी द्वारा फर्जी तीरेके से जाबकार्ड संख्या up – 53 – 008 – 001 – 295 पर 21 – 22 मे सर्वेश गुप्ता एवं उनकी गीता द्वारा 74 दिन की मजदूरी 204 प्रतिदिन के हिसाब से 15096 रुपये लिया गया है।
22 – 23 में 213 रुपये के हिसाब से पति पत्नी द्वारा 92 दिनों का 19596 रुपये का भुगतान लिया गया है। इस हिसाब से 34692 रुपये का भुगतान लेकर जाबकार्ड डिलिट करवाये यह सब रुपया नियम विरुद्ध लिया गया है । इनके पिता राजेंद्र प्रसाद का जाबकार्ड संख्या up – 53 – 008 – 001 – 001 – 173 है। एक ही राशन कार्ड एक ही परिवार मे दो जाब कार्ड फर्जी तरीके बनाकर सरकारी धन ले लिया गया है ।अपने आप को फंसता देख सर्वेश गुप्ता ने अपने काले कारनामे को छुपाने के लिए जाब कार्ड डिलीट भी करवा दिया है । इतना सब होने बावजूद भी सर्वेश गुप्ता द्वारा काम देखने के नाम पर सरकारी धन को लूट जा रहा है और खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य जिम्मेदार ब्लाक कर्मचारी भ्रष्टाचार को रोकने व कार्यवाही के बजाय बढ़ावा देने में मस्त हैं।

Subscribe to my channel


