उत्तर प्रदेशखेलबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

कप्तानगंज ब्लाक में आदर्श आचार संहिता की उड़ाई जा रही धज्जियां जिम्मेदार बने मूकदर्शक

संवादाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती ( कप्तानगंज ) – विकासखण्ड कप्तानगंज में खुलेआम आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही है , जिम्मेदार जानबूझकर अंजान बने हुए हैं । खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय के बगल सहायक विकास अधिकारी कार्यालय के सामने सांसद /भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के नाम की सीमेन्ट की कुर्सी रखी है जिस पर सांसद हरीश द्विवेदी एवं ब्लाक प्रमुख मिथिलेश निषाद का नाम लिखा है एवं शुद्ध पेयजल पावर फाइनेंस लिमिटेड ( भारत सरकार का उपक्रम ) के निगमित सामाजिक दायित्व के अन्तर्गत जिस पर सांसद हरीश द्विवेदी का नाम लिखा है । कप्तानगंज ब्लाक में आने जाने वाले अधिकारी / कर्मचारी एवं अंगुन्तको की नजर पड़ रही है जिससे सांसद / भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी का प्रचार प्रसार हो रहा है कि सांसद / भाजपा प्रत्याशी हरीश के सहयोग से ब्लाक परिसर में सीमेन्ट की कुर्सी खरीदी गई है और शुद्ध पेयजल मशीन भी सांसद / लोकसभा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के सहयोग से लगाई गई है ।

          वर्तमान समय में लोक सभा चुनाव की प्रक्रिया चल रही है ।पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू है और सार्वजनिक स्थान से भाजपा सरकार में सांसद / विधायक एवं अन्य पार्टी के सांसद / विधायक द्वारा किसी कार्य पर नाम लिखा है उस पर सांसद / विधायक एवं अन्य किसी पार्टी के द्वारा प्रचार – प्रसार पर लिखे नाम को मिटाने का आदेश माननीय निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किया गया है । प्रत्येक सरकारी कार्यालय / सार्वजनिक स्थान से प्रत्येक राजनीतिक दल से फोटो एवं नाम हटाया भी गया है लेकिन कप्तानगंज ब्लाक के जिम्मेदार अधिकारी आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं जिसको लेकर जिले में तरह – तरह की चर्चाएं चल रही है ।

 

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button