देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा

मौहल्ला चांदूवाड़ा निवासी दीपांशु ने आईपीएस अधिकारी बन परिवार का नाम किया रोशन

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल 16 अप्रैल यूपीएससी द्वारा जारी परिणाम में मौहल्ला चांदूवाड़ा निवासी दीपांशु पुत्र स्वर्गीय प्रवीण कुमार का ऑल इंडिया में 119वी रैंक प्राप्त कर आईपीएस के लिए चयन हुआ। दीपांशु की माता ऊषा गुप्ता सरकारी विद्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत है। दीपांशु ने 10वी और 12वी नारनौल यदुवंशी स्कूल से करने के उपरांत रुड़की से आईआईटी की डिग्री प्राप्त की तथा उसके बाद इसरो केरल में कार्यरत रहे। जहां से नौकरी छोड़कर इन्होंने स्वयं सेल्फ स्टडी के माध्यम से यूपीएससी की तैयारी कर अपने द्वितीय प्रयास में आज आईपीएस अधिकारी के रूप चयनित होकर समस्त जिला के साथ अपने परिजनों का नाम रोशन किया। सभी मित्रों एवं स्थानीय निवासियों ने उनके परिजनों को बधाई देते हुए बच्चे की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button