नारनौल के मौहल्ला देवस्थान में भारत विकास परिषद नारनौल की महिला शाखा द्वारा संवत 2081 की चैत्र शुक्ल सप्तमी को अनु अग्रवाल के निवास स्थान पर माता का कीर्तन किया गया। भारत विकास परिषद की महिला शाखा के द्वारा इन चैत्र नवरात्रि में प्रत्येक दिन माता का कीर्तन किया जाता है।
*महिला शाखा की संयोजिका प्रतिभा भारद्वाज ने बताया कि इस कड़ी में आज श्रीमति अनु जी अग्रवाल के निवास स्थान पर कीर्तन हुआ। जिसमे बहुत सी महिलाओं ने बहुत भक्ति भाव से कीर्तन किया। कीर्तन के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया। अनु अग्रवाल के पति नीरज अग्रवाल ने भारत विकास परिषद् की महिला शाखा का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज के कीर्तन के लिए हमारे घर को चुन कर उन्होंने हमारे उपर बहुत ही उपकार किया है, जिससे हमारे घर का वातावरण आज बहुत ही सुंदर हो गया है।*
उन्होंने कहा कि भविष्य में भी हमे इस तरह के कार्यक्रम का अवसर प्रदान करने की कृपा करें।