उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

गांव में निकला विशालकाय अजगर वन विभाग की टीम पहुंची

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

कलवारी। दुबौलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरिपालपुर गांव में तालाब के किनारे एक विशालकाय अजगर निकालने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचकर इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को बोर में भरकर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।

    अप्रैल माह शुरू होते ही भीषण गर्मी होने लगी है। गर्मी में अजगर बाहर निकल रहे हैं। बुधवार की दोपहर में हरिपालपुर गांव के तालाब में एक विशालकाय अजगर दिखा। अजगर को देखने के लिए लोगों की भी लगी रही। लोगों ने उसे बाहर निकाल तो देखा अजगर के शरीर पर दो स्थान पर प्लास्टिक की रस्सी से बांधा गया है। ग्रामीणों ने से खोल करके वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची विभाग की टीम ने विशाल का अजगर को बोरे में भरकर अपने साथ ले गई। टीम ने बताया अजगर को जंगलों में छोड़ दिया जाएगा। गर्मी होने के चलते अजगर बहार निकल रहे हैं। इनको बचाना हम सभी का कर्तव्य है।

 

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button