देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
संत हरिदास नगर में पाटिया-गँवर(गणगौर) का जुलूस धूम धाम से मनाया गया

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
संत हरिदास नगर में पाटिया-गँवर(गणगौर) का जुलूस धूम धाम से मनाया गया। महोत्सव संयोजक नीता जिंदल ने बताया कि बालोतरा शहर में संत हरिदास नगर में गणगौर महोत्सव विगत 01अप्रैल 2024 से चल रहा हैं जिसमे ईसर-गँवर की पूजा की जाती हैं और इस अपने सुहाग की दीर्घायु की कामना की जाती हैं। इसी क्रम में कल रात्रि में गोगेश्वर महादेव जी मंदिर से जानराय जी मंदिर खेड़ रोड तक सभी महिलाओं ने ईसर-गँवर की सवारी ढोल-नगाडे के साथ निकाली। इस महोत्सव में ख़ुशबू मित्तल, प्रिया गुप्ता, सीमा गुप्ता, प्रेमलता जिंदल, ऋतु बिन्दल, शैला सिंहल, रीना अग्रवाल, मनीषा जैन, जयश्री जैन, प्रियंका जैन, दीपिका अग्रवाल व प्रेमलता अग्रवाल आदि महिलायें उपस्थित थी।

Subscribe to my channel


