उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

विधानसभा कप्तानगंज में सक्रिय पदाधिकारी की भूमिका निभा रहे राम वृक्ष निषाद

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

कप्तानगंज ( बस्ती ) – विधान सभा कप्तानगंज में नव नियुक्त भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ संयोजक राम वृक्ष निषाद सक्रिय पदाधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं ।

           आपको बता दें कि दिनांक – 30 – 03 – 2024 को भाजपा जिलाध्यक्ष ने राम वृक्ष निषाद को विधान सभा कप्तानगंज से भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ संयोजक पदाधिकारी नियुक्त किया है और भाजपा सरकार को तीसरी बार बनाने में सम्पूर्ण योगदान की अपील पदाधिकारियों से किया है । भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ संयोजक राम वृक्ष निषाद की कप्तानगंज क्षेत्र में छवि अच्छी है और क्षेत्रवासियों के चहेते नेता के रूप में राम वृक्ष निषाद जाने जाते हैं । निषाद समाज के सुख दुःख में बढ़चढ़ हिस्सा लेते हैं और यथा संभव निषाद समाज में बिना भेद के सहयोग करते हैं जिसको लेकर क्षेत्र में तरह – तरह की चर्चाएं भी चलती रहती है । राम वृक्ष निषाद क्षेत्र में जिम्मेदारी के साथ भाजपा पार्टी की गतिविधियों और भाजपा सरकार द्वारा लागू किये गये योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं । राम वृक्ष निषाद ने कहा कि भाजपा पार्टी के द्वारा दिये गये जिम्मेदारियों को ईमानदारी एवं विश्वास के साथ निभा रहा हूं और भविष्य में भी ईमानदारी एवं विश्वास के साथ निभाता रहूंगा ।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button