LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

लोकसभा आम चुनाव- 2024 के मद्देनजर दक्षिणी रेंज के आईजी राजेंद्र कुमार ने नारनौल में ली अधिकारियों व शराब ठेकेदारों की बैठक

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

*लोकसभा आम चुनाव- 2024 के मद्देनजर दक्षिणी रेंज के आईजी राजेंद्र कुमार ने नारनौल में ली अधिकारियों व शराब ठेकेदारों की बैठक*

*धनबल या शराब के अनाधिकृत उपयोग पर चुनाव आयोग की रहेगी कड़ी नजर-राजेंद्र कुमार*

*सभी ठेकों पर लगे हों अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे अर्श वर्मा*

लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है। ऐसे में चुनाव में धनबल या शराब के अनाधिकृत उपयोग पर जिला प्रशासन सख्त रहेगा। इस पर चुनाव आयोग की भी कड़ी नजर है। इन गतिविधियों पर अधिकारी कड़ी निगरानी रखें। ये निर्देश दक्षिणी रेंज के आईजी राजेंद्र कुमार ने आज लघु सचिवालय में लोकसभा चुनाव के दौरान संभावित शराब तस्करी को लेकर बुलाई अधिकारियों तथा शराब ठेकेदारों की बैठक में दिए। इस दौरान भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग आफिसर एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता भी मौजूद थी।

*आईजी ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए मतदान 25 मई को होने हैं। ऐसे में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए धनबल या शराब का अनाधिकृत उपयोग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर कहीं भी अनधिकृत तरीके से शराब ले जाने की सूचना मिलेगी तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई केवल करिंदों तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि मालिकों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग भी लगातार इस मामले पर नजर रखे हुए हैं। अगर कहीं भी अवैध शराब का मामला सामने आएगा तो उसका तुरंत सोर्स पता किया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।*

उन्होंने एक्साइज विभाग को निर्देश दिए की जिला महेंद्रगढ़ के सभी ठेकों के मैप व लोकेशन सहित पूरी लिस्ट पुलिस को 72 घंटे में उपलब्ध कराएं। इस दौरान शराब ठेकेदारों को उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आचार संहिता के दौरान शराब की मूवमेंट का पूरा हिसाब रखा जाए। शराब की खरीद व बिक्री की एक-एक एंट्री को रजिस्टर में दर्ज किया जाए। जिला के अधिकारी समय-समय पर शराब के ठेकों पर जाकर एंट्री को चेक करेंगे। दिनभर एकत्रित धन राशि का भी पूरा हिसाब रखा जाए।

*इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने निर्देश दिए कि सभी ठेकों पर अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए। अधिकारी इसकी लगातार जांच करेंगे। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं नांगल चौधरी के एआरओ दीपक बाबूलाल करवा, महेंद्रगढ़ के एआरओ एवं एसडीएम संजीव कुमार, अटेली के एआरओ एवं एसडीएम कनीना सुरेंद्र कुमार, नारनौल के एआरओ एवं एसडीएम जितेंद्र कुमार, नगराधीश मंजीत कुमार, डीईटीसी एक्साइज अनिल शर्मा, डीईटीसी टैक्सेशन प्रियंका यादव, कनीना डीएसपी मोहिंद्र सिंह, महेंद्रगढ़ डीएसपी मोहम्मद जमाल, नारनौल डीएसपी सुरेश कुमार, मुख्यालय नारनौल डीएसपी हरदीप सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button