खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

मेजर टीसी राव ने किया जनसंपर्क

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा लोकसभा प्रत्याशी भुपेंद्र यादव के पक्ष में राष्ट्रीय पुर्व सैनिक लीग के मेजर टीसी राव ने बाईपास पर बैठक की। इस अवसर पर टीसी राव ने सभी नेताओं और पुर्व सैनिकों से पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया। भाजपा के प्रवासी अशोक यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी बहुत बड़े अंतर से अलवर में तिसरी बार विजयी पताका लहराएगी। भाजपा नेता देशपाल यादव ने कहा कि विपक्ष के उम्मीदवार अपनी उम्मीदवारी छोड कर भाग रहे हैं। हमारे कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है और इसी का परिणाम है कि देश में एक बार पुन: भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। मंडल अध्यक्ष बने सिंह भिदुडी ने सभी का आभार जताया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनयपाल यादव,विरेन्द्र सिंह सैनी, कमल पार्षद, विवेक शर्मा, अनिल दहिया , नरेंद्र पटेल,संजय भिदुडी, कप्तान रोहिताश, प्यारेलाल यादव,समय सिंह, नवीन कसाणा, नरेश सैनी, भोजा पार्षद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button