भाजपा की तानाशाही और लोकतंत्र को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में 31 मार्च रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हरियाणा ही नही अपितु देश के कोने कोने से लाखों लोगों का हुजूम उमड़ेगा और तानाशाही के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करेंगे।
*उपरोक्त विचार आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और साउथ हरियाणा की पूर्व संयुक्त सचिव पंकज बाला मालड़ा ने प्रेस के नाम जारी बयान में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि कुछ वर्षों से राजनीति की परिभाषा में बहुत गिरावट देखने को मिल रही है। एक तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जहां जनता को बिजली ,पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार आदि बेहतर सुविधाएं देने का काम कर रही है। दूसरी तरफ केंद्र की भाजपा सरकार मंदिर, मस्जिद,जाति, धर्म, सम्प्रदाय के नाम पर लोगों को आप में लड़ाने का काम कर रही है। उनके विकास माडल में जनता की मूलभूत सुविधाएं देने, महंगाई और बेरोजगारी बेकाबू हो रही है। विधायकों, मंत्रियों को ईडी, सीबीआई और इंकमटैक्स का विभिन्न तरह का डर दिखाकर, झूठे मुकदमे दर्ज करवाकर जबरदस्ती भाजपा में शामिल करवाया जा रहा है।*
उन्होंने कहा कि जो भी नेता सरकार से विकास पर मुद्दे की बात करता है। उसे बिना सबूत के जेल में डाल दिया जाता है। जिसका जिता जागता उदाहरण दिल्ली सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों की गिरफ्तारी है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भी चुनाव अधिकारी द्वारा सरेआम वोटों में धांधली कर लोकतंत्र की हत्या की गई। पंकज बाला मालड़ा ने कहा कि जिस भी नेता ने भाजपा ज्वाइन कर ली उनके सारे जुर्म और मुकदमे माफ कर दिए जाते है। अगर अरविंद केजरीवाल व उनके मंत्री भाजपा कि विचारधारा से सहमत हो जाए तो कुछ ही दिनों बाद उनको भी जेल से राहत मिल जाएगी और सभी मुकदमे भी रद्द हो जाएंगे। परन्तु अरविंद केजरीवाल एक शिक्षित और जनता के हितैषी है। भाजपा चाहे उन्हें तथा उनकी पार्टी के नेताओं को कितना भी तंग कर ले। वे तानाशाही के आगे झुकने वाले नही है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मनी और अमेरिका ने भी भारत सरकार को कोसा है। कोर्ट के अंदर अरविंद केजरीवाल की बात सुनकर न्यायाधीश भी दंग रह गए।
*उन्होंने कहा कि देश की जनता इस तानाशाही के विरोध में 31 मार्च रविवार को लाखों लोग दिल्ली के रामलीला मैदान में इकट्ठा होकर सरकार की पोल खोलने का काम करेंगे।*