देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा
नारनौल के सरदार तेजिंदर पाल सिंह उर्फ नीनू बने हरियाणा सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीएमसी) की कार्यकरिणी के सदस्य

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल के सरदार तेजिंदर पाल सिंह उर्फ नीनू बने हरियाणा सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीएमसी) की कार्यकरिणी के सदस्य*
गत दिवस 28 मार्च को कुरुक्षेत्र के साहिब छठी पातशाही के गुरुद्वारा के दीवान हाल में संपन्न हुई हरियाणा सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें प्रधान सहित कुल 11 पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। बैठक में इस बार नारनौल के तेजेंद्रपाल सिंह उर्फ नीनू को साधारण सद्स्य से प्रमोट करते हुए मुख्य 11 पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों की सूची में शामिल किया गया है। सरदार तेजिंदरपाल सिंह उर्फ नीनू को इस बार कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया है जो दक्षिण हरियाणा के जिलों गुड़गांव, रेवाड़ी, झज्जर, दादरी, भिवानी आदि का प्रतिनिधित्व करेंगे। सरदार तेजिंदर पाल सिंह उर्फ नीनू को 11 सदस्य पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी में शामिल करने पर नारनौल एवं आसपास के सिक्ख समुदाय के लोगों ने हरियाणा सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तमाम सदस्यों का आभार जाता है।

Subscribe to my channel


