देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा
नारनौल में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मिनी वॉकथोंन का आयोजन

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
*नारनौल में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मिनी वॉकथोंन का आयोजन*
*उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*
*सैंकड़ों विद्यार्थियों ने हाथ में स्लोगन लिखी पट्टियां लेकर किया अपने मत का प्रयोग करने का आह्वान*
चुनाव का पर्व-देश का गर्व। आमजन को इसी गर्व की अनुभूति कराने के लिए आज जिला प्रशासन की ओर से लघु सचिवालय से बस स्टैंड तक मिनी वॉकथोंन का आयोजन किया गया। भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग आफिसर एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर नागरिकों को मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई।
*मिनी वॉकथोंन को रवाना करने से पहले डीसी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रजातंत्र में वोट सबसे बड़ी ताकत होती है। यह हम सबके लिए गर्व की बात है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा प्रजातांत्रिक देश है। वोट का अधिकार हम सब का अधिकार है। 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले हर नागरिक को भारत का संविधान अपना मत देने का अधिकार देता है।*
उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में जनता ही सरकार का चुनाव करती है। ऐसे में सभी नागरिकों को अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। उपायुक्त ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नागरिकों को वोट देने के लिए लगातार जागरूक करें। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य में आम लोकसभा के चुनाव 25 मई को है। ऐसे में यह अभियान लगातार जारी रखें।
उन्होंने बताया कि स्वीप एक्टिविटी के तहत आम नागरिकों को मतदान के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि मतदान का प्रतिशत बढ़ाया जा सके। सैंकड़ों छात्र-छात्राओं ने हाथ में स्लोगन लिखी पट्टियां लेकर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
*उन्होंने कहा कि जिला महेंद्रगढ़ में पिछले लोकसभा चुनावों में वोट प्रतिशत 70.81 रहा था। इस बार जिला में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने पर विशेष फोकस किया जाएगा। इस मौके पर जिला रेडक्रॉस की ओर से डॉ एसपी सिंह, जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव तथा टेकचंद यादव व पवित्रा के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।*
Subscribe to my channel


