ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा
सुशासन ही आधार की तर्ज पर डबल इंजन सरकार ने किया क्षेत्र का भला : भारती सैनी
अटेली मंडल के अधीन गांव उनिन्दा में महिलओं से संपर्क अभियान के तहत मोदी सरकार की नीतियों से करवाया अवगत

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
खबरची ✍️
नारनौल। भाजपा की सुशासन ही आधार सोच के चलते डबल इंजन सरकार क्षेत्र का निरंतर भला कर रही है। हर वर्ग को साथ लेकर मोदी सरकार ने हरियाणा को खुशहाल किया है। यह विचार मंगलवार भाजपा जिला महिला अध्यक्ष एवं नारनौल नगर परिषद की पूर्व चेयरपर्सन भारती सैनी ने अटेली मंडल के अधीन गांव उनिन्दा में व्यक्त किया। वे यहां महिलाओं को संपर्क अभियान के तहत मोदी सरकार की नीतियों से अवगत करवाने पहुंची थी।
इस दौरान जिला अध्यक्ष ने कहा कि अगर हम अटेली विधानसभा की बात करें तो भाजपा ने 6.50 करोड़ की लागत से मीरपुर, बोचड़िया व चेलावास में खेल स्टेडियमों का निर्माण किया गया। चेलावास व नीरपुर में 6.44 करोड़ की लागत से फायर स्टेशन की स्थापना की गई। 8.78 करोड़ की लागत से कनीना व अटेली में नगर पालिका भवनों का निर्माण किया गया। गांव सूजापुर, भोजावास में आईटीआई भवनों का निर्माण किया गया। अटेली में दो कौशल विकास केंद्र स्थापित किए गए। अटेली में एक सामुदायिक तालाब बनाया गया। सुंदरह गांव में समन्वित बागवानी विकास व उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया गया। ऐसे सैकड़ों कार्य है जो अटेली क्षेत्र में हुए और चल रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से 1.10 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। गुरुप सी व डी की भर्तियों में साक्षात्कार समाप्त किया है। विदेश में रोजगार तलाशने वाले युवाओं को कॉलेज में निशुल्क पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इस मौके पर भाजपा महिला जिला सचिव रविना सोनी, अटेली मंडल अध्यक्ष सुमित्रा देवी, मंडल महामंत्री सुमन देवी और अटेली मंडल अध्यक्ष कृष्ण, महामंत्री मुकेश व राजपाल भी मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


