
ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा होली स्नेह मिलन व पुष्प होली का कार्यक्रम आयोजित हुआ!
संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि मार्गदर्शन मंडल सदस्य पूर्व सभापति पारस भंडारी,सरंक्षक अशोक व्यास,कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति अध्यक्ष गौतम चौपड़ा,कृष्णा सुंदरकाण्ड समिति अध्यक्ष ईश्वर दास,कृष्णा खेल संस्थान अध्यक्ष मुकेश सिंह,उपाध्यक्ष पवन गहलोत के नेतृत्व में कृष्णा सेवा संस्थान ने होली स्नेह मिलन का आयोजन करके फागोत्सव मनाकर मौजूद सभी सदस्यों ने पुष्प होली खेलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया!
दवे ने कहा कि होली हिंदू धर्म का पवित्र पर्व है आज हम सभी सदस्य होली के त्यौहार क़ो फूलो के साथ खेलकर समानता और समरसता का संदेश दे रहे है,और आमजन से ये आग्रह करते है कि होली के पर्व पर केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग ना करें और नशे का उपयोग ना करें बस प्रेम और भाईचारे से उत्साह के साथ होली मनाएं!
पारस भंडारी ने कहा कि कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा हर वर्ष पुष्प होली का आयोजन कीया जाता है जिसके माध्यम से यही संदेश देने का उद्देश्य है कि होली जैसे पर्व पर गंदगी ना फैलाएं और उत्साह और भाईचारे से होली मनानी चाहिए!
आनंद दवे ने बताया कि इस अवसर पर बालाजी सत्संग मंडल द्वारा होली के लूर गीत व भजन की शानदार प्रस्तुति हुई जिसमें नन्दलाल अग्रवाल,विष्णु अग्रवाल,शरद अग्रवाल,महेंद्र खत्री,भरत गर्ग,नितिन,ललित गोयल,ललित,मयंक बसल द्वारा सुमधुर फाग गीत गाए गए सभी सदस्यों ने उत्साह से भाग लिया व नाचते गाते होली का पर्व मनाया!
विमल मालवीय ने कहा कि इस पर्व क़ो शांति और सौहार्द से मनाएं उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्योहार है आप इस पर्व पर केमिकल युक्त रंग का उपयोग ना करते हुए उत्तम क्वालिटी के गुलाल का उपयोग करें और शिष्टाचार से होली मनाएं!
घनश्याम सिंह राजपुरोहित ने कहा कि कृष्णा सेवा संस्थान सेवा कार्यों के साथ साथ ऐसे आयोजन भी करती रहती है जो कि अतुलनीय है,सभी ने नाचते गाते पुष्प वर्षा करते हुए होली के पर्व का अभिवादन किया और क्षेत्र वासियों क़ो शुभकामनाएँ प्रेषित की!
इस अवसर पर सुन्दरकाण्ड समिति अध्यक्ष ईश्ववर दास,बालूदास,भंवरदास,प्रेमदास,गणपत अवस्थी,सुरेंद्र दवे,जवेरीलाल मेहता,जवाहर हुंडिया,नगर प्रभारी विमल मालवीय,कमलेश सोनी,मनीष गुप्ता,ललित गोयल,दिलीप अग्रवाल,अशोक चौपड़ा,हीरालाल प्रजापत,भंवर भंडारी,नितेश निम्बार्क,कुशल ओझा,नवनीत भाटिया,रामू प्रजापत,अशोक दवे,नरसिंह सोलंकी,युवराज सोनी,किशन भाटी,तरुण अग्रवाल,कमल दवे,मुकेश गहलोत,कुशाल जैन,कुलदीप दवे,नैना दवे,निताश दवे,मनीषा शर्मा,ममता दवे,पिंकी दवे,रेखा दवे,निधि दवे,सहित सेकड़ों सदस्य व मातृ शक्ति मौजूद रही!

Subscribe to my channel


