अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
अलवर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव का दिल्ली से शाहजहांपुर टोल प्लाजा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
शाहजहांपुर टोल प्लाजा से चुनावी दौरा शुरू किया

संवाददाता जयबीर सिंह शाहजहांपुर (अलवर)

अलवर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी एवं कांग्रेस व बसपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।चुनावी पार्टियों के द्वारा दमखम के साथ चुनावी कैंपेन शुरू कर दिया है। आज कांग्रेस के उम्मीदवार एवं मुंडावर विधायक ललित यादव दिल्ली से शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं के द्वारा ललित यादव का स्वागत किया।स्वागत के दौरान जिले के कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर पहुंचकर ललित यादव का स्वागत कर चुनावी आगाज शुरू किया।कांग्रेस उम्मीदवार विधायक ललित यादव का आज स्वागत कार्यक्रम शाहजहांपुर टोल प्लाजा से शुरू होकर बाबा खेतानाथ मंदिर नीमराना,माजरी कलां,गंडाला,भीटेड़ा,माचल,पुराना बस स्टैंड बहरोड,पंचमुखी हनुमान मंदिर,बहरोड फ्लाईओवर,हनुमान मंदिर बड़ोद ,बड़ोद बस स्टैंड एवं राठ केसरी घासीराम के समाधि स्थल भूनगड़ा अहीर के कार्यक्रम रहेंगे।इन स्थानों पर कांग्रेस प्रत्याशी का स्वागत कार्यक्रम रहेगा। अलवर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी भूपेंद्र यादव एवं कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव के बीच कड़ा मुकाबला है। भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव हाल केंद्र में मंत्री है जबकि कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव मुंडावर से विधायक हैं।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह,पूर्व उद्योग मंत्री शकुंतला रावत,किशनगढ़ बास विधायक दीपचंद खेरिया,रामगढ़ विधायक जुबेर खान,थानागाजी विधायक कांति मीणा ,कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा सहित कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


