धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटे :- बांठिया

वांकल माता मंदिर में की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा।

    भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह सयोजक गणपत बांठिया मंगलवार को एक दिवसीय चौहटन विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेते हुए कार्यकर्ताओं से चर्चा की।

          भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह सयोजक गणपत बांठिया ने इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं व से रूबरू होकर सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को अभी से लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट जाना है।उन्होंने ने आगामी दिनों में आयोजित होने वाली पार्टी की बैठको में भाग लेने का आव्हान किया।

बांठिया के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह सयोजक बनने पर बांठिया का साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वगात बहुमान किया गया।इस दौरान चौहटन भाजपा मंडल महामंत्री मांगीलाल बोथरा,एस सी मोर्चा जिला महामंत्री नरेश कुमार,युवा मोर्चा के ललित सेठिया,गिरीश माहेश्वरी,रतनलाल बोहरा,अनिल कुमार,राजेश वडेरा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

वांकल माता धाम के की पूजा अर्चना:-

        भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह सयोजक गणपत बांठिया ने विश्व विख्यात वांकल माता धाम मंदिर पहुँच कर पूजा अर्चना पर प्रदेश में अमन चैन व आगामी लोकसभा चुनावों में राजस्थान में भाजपा की 25 से 25 व लोकसभा में 400 पार सीटें व क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री अधिक से अधिक मतो से जीत हासिल करें ऐसी कामना की।इस दौरान ट्रस्ट मंडल द्वारा स्वागत किया गया।इस दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष छगत सिंह,ट्रस्टी कुम्भसिंह,बाबुसिंह, व्यवस्थापक गिरधरसिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button