उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

जिला अधिकारी का हंटर भी स्वास्थ्य विभाग में हुआ फेल जनपद में दशकों से एक ही जगह जमें हुए हैं डाक्टर

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

 

 _सीएमओ की मिलीभगत से डा० आसिफ फारूकी जैसे डाक्टर लगभग डेढ़ दशक से एक जगह पर हैं जमें_

 _डाक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस स्थानान्तरण में बन रही असली रोड़ा_

 _चुनावी सीजन में भी स्थानान्तरित नहीं हो पा रहे डाक्टर_

       बस्ती संवाददाता – चुनावी सीजन को कर्मचारियों/ अधिकारियों का स्थानान्तरण सीजन भी कहा जाता है । इस दौरान कई वर्षों से एक ही स्थान पर जमें कर्मचारी स्थानान्तरित कर दिए जाते हैं परन्तु जनपद के स्वास्थ्य विभाग में दर्जनो डाक्टर ऐसे हैं जो दशकों से एक ही स्थान पर अंगद की तरह पॉव जमाए हुए हैं परन्तु सीएमओ / स्वास्थ्य विभाग के मुखिया की मिलीभगत से चुनावी सीजन में भी टस से मस नहीं हो रहे हैं । चर्चाओं पर यदि गौर करें तो डाक्टरों के स्थानान्तरण का असली रोड़ा डाक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस है जिसके कारण ही डाक्टर अपना स्थान नहीं छोड़ना चाहते । अधिकारियों व डाक्टरों की रार में स्वास्थ्य विभाग के ओवरहालिंग की आस जगी थी परन्तु सुलह समझौते में डाक्टरों का स्थानान्तरण फिर लटक गया । देखना यह है कि चुनावी सीजन में डाक्टरो के भी स्थानान्तरण हो पायेंगे या फिर पुरानी परिपाटी ही जारी रहेगी व दशको से एक ही स्थान पर जमें डाक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस के जरिए निरीह जनता का खून यूँ ही चूसते रहेंगे ।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button