गुनामध्य प्रदेश

संदेशखाली की घटना के विरोध में भाजपा ने दिया धरना

(जिला संवाददाता :- करण सिंह ठाकुर) 

गुना। तृणमूल कांग्रेस और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपराधियों को संरक्षण दे रही हैं और यौन उत्पीड़न को बढ़ावा देते हुए मातृशक्ति का अपमान कर रही है l ऐसी निरंकुश दिशा विहीन सरकार की हम निंदा करते हैं l जबकि नारी का सम्मान विकसित और समृद्ध समाज की आधारशिला होती है :उक्त बात भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने पश्चिम बंगाल में संदेशखाली की घटना को लेकर ममता सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कही।

भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पश्चिम बंगाल के संदेश खाली में हुए नारी उत्पीड़न एवं दुर्दांत आतंकवादियों और अपराध को संरक्षण देने वाली तृणमूल कांग्रेस की ममता सरकार का भाजपा जिला मुख्यालय पर नगरपालिका गुना के बाहर ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ पार्टी के नेताओं ने धरना प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने ममता सरकार की नाकामियों पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह घटना पूरे विश्व में भारत को शर्मसार करने वाली घटना हे। पश्चिम बंगाल के संदेश खाली की घटना से ये स्पष्ट हो गया कि वहां कानून का राज खत्म हो चुका है। अपराधियों का ही राज चलता है। उन्होंने कहा कि संदेश खाली में महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़ किया गया, उनकी इज्जत को तार तार किया गया। इतना होने पर भी वहां का शासन प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। उन पीड़ित महिलाओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की बहने मोर्चा अध्यक्ष सहित पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button