लोकसभा प्रत्याशी के लिये भाजपा ने की रायसुमारी

(जिला संवाददाता करण सिंह ठाकुर)
गुना। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से राय सुमारी की जा रही है । भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने बताया की गुना लोकसभा की रायसुमारी मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर एवं पूर्व निगम अध्यक्ष सुरेश आर्य ने लोकसभा क्षेत्र से 8 विधानसभा के अपेक्षित 200 से अधिक कार्यक्रताओं से बंद कमरे में रायसुमारी ली। इस मौके पर श्री मति गौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 10 वर्ष की सरकार में गरीब जन कल्याण की योजनाओं से हर वर्ग का उत्थान किया हे। और आज भाजपा प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में चुनाव लडने जा रही है। और भाजपा एक बार फिर से मोदी सरकार के मंत्र के साथ 400 पार करेंगी ऐसा कार्यकर्ताओं का विश्वास हे। जिसको लेकर आज गुना लोकसभा क्षेत्र की रायसुमारीमें 200 से अधिक अपेक्षित कार्यकर्ताओं ने रायसुमारी दी। जिसमे गुना से 49, शिवपुरी से 64 एवं अशोकनगर जिले के 82 कार्यकर्ताओ ने संगठन के मार्गदर्शन पर 3 नाम लिखकर बंद लिफाफे में दिए। रायसुमारी में पूरी तरह निष्पक्ष, गोपनीयता एवं पारदर्शिता रखी गई। इस अवसर पर लोकसभा संयोजक राधेश्याम पारिक, सह संयोजक सुरेंद्र शर्मा, विस्तारक लखन सिंह राणा, जिला संगठन प्रभारी गोपाल आर्चाय, गुना जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार शिवपुरी जिलाध्यक्ष राजू बाथम,अशोकनगर जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी सहित अपेक्षित श्रेणी में लोकसभा क्षेत्र के सांसद, पूर्व एवं वर्तमान विधायक, तीनों जिलो के नगर पालिका अध्यक्ष,जिला पंचायत अध्यक्ष,जिले की कोर कमेटी सदस्य एवं जिला पदाधिकारी रायसुमारी में अपेक्षित रहे।
Subscribe to my channel


