उत्तर प्रदेशखेलबस्तीब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनशिक्षा
राजकीय महाविद्यालय सेहमो खेल में दूसरे दिन का समापन

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती
बस्ती। राजकीय महाविद्यालय सेहमो बस्ती में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता और उपविजेता को ट्राफी तथा मेडेल प्रदान करके धूमधाम के साथ किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अतुल कुमार पांडेय ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों एवम छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल हमारे बहुमुखी विकास के लिए बहुत आवश्यक होते है, छात्र छात्राये इससे आपस मे सहयोग समन्वय और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का पाठ सीखते है। महाविद्यालय स्तर से ऊपर उठकर यही खिलाड़ी प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगे, इसकी आशा हम सबको करनी चाहिए। डॉ श्याम मनोहर पांडेय ने कहा कि प्राचीन काल से खेल हमारी संस्कृति का हिस्सा रहे है। उन्होंने सभी विजेताओ एवम प्रतिभागियों को शुभकामना दी। बी एस सी चतुर्थ सेमेस्टर के सत्येंद्र कुमार तथा बी ए चतुर्थ सेमेस्टर के अंकिता सिंह क्रमशः पुरुष एवम महिला वर्ग में ओवरआल चैंपियन रहे। वार्षिक खेल प्रतियोगिता में बैडमिंटन, रस्साकसी , शतरंज कैरम गोला फेंक और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें वेदव्यास, मनीषा चौधरी, रिंशु, ज्योति, रोशनी, मोहित कुमार, प्रवीण, सचिन कुमार, दीपांशू सहित 50 से अधिक छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर डॉ रिजवान अहमद, डॉ प्रीति वर्मा, शैलेन्द्र कुमार, मोहित सोनी, डॉ कृष्ण कान्त मिश्र, परमानंद सिंह, विमलेश कुमार श्रीवास्तव, कमलेश, वीरेंद्र कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ आनंद कुमार पांडेय ने किया।

Subscribe to my channel


