बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर बीकानेर में 29 सितंबर को कांग्रेस का पैदल मार्च
कोटगेट से जिला कलेक्टर कार्यालय तक निकलेगा मार्च, कलेक्टर कार्यालय के समक्ष होगा पुतला दहन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर 29 सितंबर 2026, मंगलवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस द्वारा पैदल मार्च एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में बीकानेर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत 29 सितंबर को प्रातः 11 बजे कोटगेट से जिला कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद जिला कलेक्टर कार्यालय के समक्ष पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन बीकानेर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल एवं देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के संयुक्त नेतृत्व में किया जाएगा। कांग्रेस की ओर से जारी सूचना के अनुसार कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान सह-प्रभारी चिरंजीव राव सहित जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
कांग्रेस ने कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ नेतागण, प्रदेश पदाधिकारी, शहर एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां, महिला कांग्रेस, सेवादल, मंडल अध्यक्ष, NSUI, INTUC, विभिन्न विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य, पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशी, पूर्व पार्षद, जिला परिषद प्रत्याशी, पंच, सरपंच तथा कांग्रेस विचारधारा से जुड़े संगठनों के कार्यकर्ताओं से शामिल होने का आग्रह किया है।
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सभी कांग्रेसजनों से निर्धारित समय पर पहुंचकर कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई है।
कार्यक्रम विवरण:
📅 दिनांक: 29 सितंबर 2026, मंगलवार
⏰ समय: प्रातः 11:00 बजे
📍 स्थान: कोटगेट, बीकानेर
🚩 मार्ग: कोटगेट से जिला कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च
🔥 इसके बाद: जिला कलेक्टर कार्यालय के समक्ष पुतला दहन
Subscribe to my channel


