ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा

रोटरी केयर्स फोर यू मुहीम के तहत राजकीय महिला आईटीआई की छात्राओं को स्वच्छता किट किए वितरित

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल। रोटरी क्लब नारनौल सिटी एवं रोटरी क्लब बेलाज की ओर से वीरवार को राजकीय महिला आईटीआई में रोटरी केयर्स फोर यू कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सेंटर की सभी बालिकाओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और रोटरी बेलाज की महिलाओं ने छात्राओं को स्वच्छता एवं हाइजीन के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें स्वच्छता किट तथा विंटर क्रीम व लोशन इत्यादि वितरित किए। प्राचार्य विनोद कुमार खनगवाल ने छात्राओं को रोटरी क्लब की सामाजिक गतिविधियों के बारे में अवगत करवाते हुए क्लब सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब के पूर्व प्रधान हितेंद्र शर्मा ने बताया कि रोटरी क्लब ऑफ गुडगांव कॉस्मोपोलिटन एवं रोटरी क्लब गुरूग्राम के सहयोग से रोटरी क्लब नारनौल व बेलाज द्वारा स्वच्छता जागरूकता की मुहीम चलाई जा रही है। जिसके अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में छात्राओं को स्वच्छता व हाईजीन किट वितरित की जा रही हैं।

इसी मुहीम के तहत वीरवार को शिविर में राजकीय महिला आईटीआई सभी छात्राओं को पर्सनल केयर एवं हाईजीन प्रोडेक्ट विंटर लोशन, विंटर क्रीम व सैनेटरी पैड वितरित किए गए हैं। ताकि सभी विद्यार्थी अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और स्वच्छता का विशेष ख्याल रखें।

रोटरी बेलाज की प्रधान सारिका गर्ग ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि बढती उम्र के साथ सैनेटरी पैड जैसे उत्पादों का प्रयोग करना अपने शरीर व स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक है। साथ ही सर्दियों की क्रीम, लोशन, बार बार हाथ धोना, प्रतिदिन स्नान करना एवं अपने आसपास सफाई का वातावरण रखना भी जरूरी है, ताकि हम गंदगी से होने वाली बीमारियों से दूर रहें और स्वस्थ शरीर के साथ अपनी पढाई व करियर पर ध्यान केन्द्रित कर सकें।

इस अवसर पर प्रवीण संघी, विनोद चौधरी, विनय मित्तल, हितेंद्र शर्मा, विजय जिंदल, डॉ एम एम रावत, राजकुमार चौधरी, गोपाल मित्तल, नवीन गुप्ता, पवन यादव, देवेंद्र गर्ग, सुचेता गोगिया, प्रियंका संघी, संगीता शर्मा, रेखा रावत, मुकेश कुमारी, निर्मल जिंदल, रचना गर्ग, नीलम चौधरी, मोनिका गुप्ता सहित आईटीआई से प्राचार्य विनोद कुमार खनगवाल, वर्ग अनुदेशक वंदना शर्मा, अधीक्षक सत्यनारायण सिंह, सरोज कुमारी, संतोष बाई, सुरेश कुमारी, सुंदर कुमारी, शकुंतला, सोनम कुमारी, सूबे सिंह, अतुल कुमार समस्त अध्यापक गण आदि उपस्थित रहे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button