खैरथल- तिजारादेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

पवित्र मनन दीप द्वारा सत्संग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कड़वी वाणी और अहंकार मनुष्य का विनाश कर देते है- गुरुदेव भास्कर

 

 संवाददाता जयबीर सिंह

 

 पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम द्वारा सत्संग प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रवचन करते हुए गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने कहा जिन लोगों की वाणी कड़वी और खराब होती है ऐसे लोगों को हर जगह समस्याएं झेलनी पड़ती है कड़वी वाणी से रिश्ते नाते के साथ-साथ जीवन के हर क्षेत्र में समस्याएं आती है! गुरुदेव ने कहा सब कुछ ईश्वर का दिया हुआ है फिर भी इंसान बहुत अहंकार करता है अहंकार से हमारा पतन हो जाता है! उन्होंने कहा जो लोग प्रभु के जितने नजदीक होते हैं उनके अंदर से अहंकार और कड़वाहट समाप्त होनी शुरू हो जाती है जिन पर प्रभु दया करता है ऐसे लोग निर्मल और विनम्र होते चले जाते हैं। गुरुदेव ने सभी को ध्यान का महत्व बताया और सभी से प्रभुपथ पर चलने का आह्वान किया! इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button