कप्तानगंज(बस्ती ) – कप्तानगंज थाना क्षेत्र के परसपुर(दुबौली) गांव में गुरुवार की सुबह 6:00 बजे सनकी मां ने अपने ढ़ाई साल की बेटी समायरा के गले पर धारदार हथियार से कई बार हमला किया। जिसकी जानकारी होने पर परिजनों ने घायल अवस्था में बच्चीं को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय बस्ती के लिए रेफर कर दिया। प्राथमिक इलाज के बाद घायल बच्ची को जिला अस्पताल से गोरखपुर स्थित बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। घायल बेटी के पिता महेंद्र नाथ ने बताया कि मेरी पत्नी मानसिक रूप से काफी दिनों से बीमार रहती हैं।उन्होंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया है। उक्त मामले में थानाध्यक्ष दीपक दूबे ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।