खैरथल- तिजाराधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पवित्र मनन दीप द्वारा सत्संग प्रवचन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अपने लक्ष्य पर चलने वाला इंसान सूर्य की तरह चमकता है- गुरुदेव भास्कर भारद्वाज

 

संवाददाता जयबीर सिंह
खैरथल तिजारा

 

पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम द्वारा सत्संग प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया! इस दौरान प्रवचन करते हुए गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने कहा कि बहुत सारे लोग दिशाहीन होते हैं और उनके जीवन का कोई लक्ष्य नहीं होता ऐसे लोग जीवन में बहुत कुछ विशेष नहीं कर पाते
ना कोई बड़ा कार्य कर सकते हैं! ऐसे लोग सिर्फ भाग्य के भरोसे होते है! उन्होंने कहा महान लोगों के जीवन का लक्ष्य आवश्यक होता है हमें अपने लक्ष्य का निर्धारण करके सर्वस्व समर्पण करके लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए इससे हम सूर्य की तरह चमकेंगे और हमारा जीवन सार्थक होगा और हमें जीवन में उपलब्धियां मिल सकेगी! उन्होंने कहा स्वामी विवेकानंद जी कहा करते थे जिनके जीवन का बड़ा लक्ष्य होता है ऐसे लोग ही महान कार्य करते हैं जीवन का लक्ष्य होना परम आवश्यक है! आगे गुरुदेव ने कहा आज का इंसान इतना स्वार्थी हो चुका है कि ईश्वर को भूल चुका है जो हमारे असली माता-पिता है! उन्होंने कहा हमें धर्म आचरण करते हुए प्रभु भक्ति अवश्य करनी चाहिए यही जीवन की सच्ची खुशी है और इसी से परमानंद की प्राप्ति होती है! इस दौरान सत्संग परिवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button