बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

रोटरी फाउंडेशन पर सेवा के कार्यों में अपने उल्लेखनीय योगदान के माध्यम से विशिष्ट स्थान बने हुए हैं

संवाददाता संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

रोटरी फाउंडेशन पर सेवा के कार्यों में अपने उल्लेखनीय योगदान के माध्यम से विशिष्ट स्थान बने हुए हैं , पल्स पोलियो के उन्मूलन में महत्त्वपूर्ण भूमिका के साथ विश्व के विभिन्न देशों में रोटरी के माध्यम से फाउंडेशन अपनी महत्वपूर्ण सेवा भूमिका निभा रहा है उक्त विचार रोटरी प्रांत पाल मेहुल राठौड ने व्यक्त किए । रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा क्लब नरेश ने आयोजित प्रांत पाल आधिकारिक प्रवास के दौरान आयोजित समारोह में प्रांत पाल मेहुल राठौड ने रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा, चिकित्सा सामूदायिक सेवा, पर्यावरण ,संगीत में सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने के साथ सदस्यता वृद्धि में भी बहुत सराहनीय भूमिका निभा रहा है, आवश्यकता है महिला सदस्यों को क्लब में जोड़ा जाए ,साथ ही रोटरी फाउंडेशन के माध्यम से भी योगदान को और बढ़ाया जाए। सह प्रांतपाल डॉ खुशाल खत्री ने रोटरी क्लब के कार्यों की सराहना की एवं रोटरी के प्रांत स्तरीय कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी ।क्लब अध्यक्ष कैलाश गर्ग ने स्वागत भाषण में क्लब के द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों के साथ ही विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी रखी, क्लब सचिव भरत भंसाली ने रोटरी क्लब के सेवा कार्यों का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए सभी के सहयोग से किए गए कार्यों की सचित्र जानकारी दी । उपाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता ने प्रातपाल का परिचय एवं राजेश सिंघल ने फोर वे टेस्ट के माध्यम से रोटरी उद्देश्य की जानकारी दी। रोटरी क्लब,रीजनल कोऑर्डिनेटर ओम प्रकाश बांठिया, इनर व्हील अध्यक्ष ममता गोलेछा सहित कल्ब पदाधिकारी द्वारा प्रातपाल का भावभीना स्वागत किया गया, बर्ष 2024_25 अध्यक्ष अशोक सुराना के कार्यकारिणी की घोषणा की गई एवं पदाधिकारी का परिचय कराया गया, उपाध्यक्ष कमल केडिया द्वारा आभार ज्ञापित किया गया। सफल संचालन प्रमेंद्र बाफना द्वारा किया गया।कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर संतोष सिंह शिवनानी सहित पूर्व अध्यक्षों बड़ी संख्या में रोटरी सदस्यों ने परिवार सहित एवं इनरव्हील क्लब द्वारा भाग लिया गया। रोटरी प्रांत प्रथम महिला भावना जी राठौड़ का सम्मान किया गया। उक्त आधिकारिक यात्रा के दौरान आसोतरा तीर्थ एवं नाकोड़ा तीर्थ पर भी मेहुल राठौड़ ने दर्शन कर सभी के समृद्धि , खुशहाली की कामना की। रोटरी क्लब बालोतरा के के डांगरा रोटरी जल मंदिर एवं जांगिड़ रोटरी भवन में घेवरचंद नाहटा चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से चल रहे मेडिकल एंड सर्जिकल इक्विपमेंटों की सेवा जानकारी शांतिलाल हुंडिया द्वारा प्रदान की गई ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button