अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

संविलयन (कम्पोजिट ) पूर्व माध्यमिक विद्यालय फेरसहन में हुई चोरी

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती ( दुबौलिया ) – कप्तानगंज थाने के अन्तर्गत संविलयन (कम्पोजिट ) पूर्व माध्यमिक विद्यालय फेरसहन में रविवार रात को चोरी हुई है ।

              आपको बता दें कि सोमवार को सुबह 09 बजे जब प्रधानाध्यापक शिव पूजन आर्य संविलयन (कम्पोजिट ) पूर्व माध्यमिक विद्यालय फेरसहन विद्यालय पर पहुंचे तो देखा कि रसोई का दोनों ताला टूटा था और दरवाजा खुला था एवं दोनों रसोई के ताले गायब थे । रसोई के अन्दर जा कर देखा गया तो पता चला कि रसोई में रखा सारा सामान चोरी हो गया है । जिसमें एक गैस सिलेंडर , चार बड़ा डग ढक्कन सहित , दो गैस चूल्हा , एक पल्टा , एक बड़ा भदेली , दो स्टील बाल्टी , दो करछुल , दो बड़ा तावा , दो भगोना था । चोरों ने रसोई में रखा एक भी सामान नही छोड़ा था रसोई का सारा समान चोरी होने पर प्रधानाध्यापक शिव पूजन आर्य ने आपात कालीन सेवा 112 पर विद्यालय में चोरी की सूचना दिया एवं कप्तानगंज थाने पर लिखित सूचना दिया । चोरी की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने जांच पड़ताल किया बाद में प्रधानाध्यापक शिव पूजन आर्य के लिखित सूचना पर कप्तानगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुटी है । इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दूबे ने बताया कि उक्त प्रकारण की जांच की जा रही है ।

 

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button