श्रीराम लला पर चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई

(जिला संवाददाता करण सिंह ठाकुर)
गुना। विश्वमांगल्य सभा द्वारा अयोध्या मैं रामलला के भव्य मंदीर मैं प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शहर मै सेवा भारती द्वारा संचालित वनवासी छात्रावास , गुर्जर कालोनी, साईं टाउन शिप 2 मैं चित्र कला प्रतियोगीता का आयोजन बाल सभा कार्यक्रम अंतर्गत द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई । जिसमें सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया चित्रकला प्रतियोगिता में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में विश्व मांगलिक बाल सभा द्वारा राम दरबार राम की चित्रकला बच्चों से बनवाई गई। बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रकला का मुल्यांकन उपरांत प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को पुरुस्कार एवं सहभागी सभी बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये।इस अवसर पर बाल सभा प्रमुख श्रीमति ममता साहू, श्री मति अनसुइया रघुवंशी, आभा दहीभाते, माया चौहान, अर्चना शर्मा शिखा जोगी, स्वाति जोगी, कल्पना पवैया, पूनम दीदी मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


