खैरथल- तिजारादेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानविश्व

पवित्र मनन दीप द्वारा राम मंदिर मूर्ति स्थापना के पावन दिवस पर राम भगवान का पूजन,भजन कर गरीबों में वस्त्र और फल वितरित किए गए

 

 संवाददाता जयबीर सिंह (कोटकासिम) खैरथल, तिजारा

 

 

पवित्र मनन दीप द्वारा राम मंदिर मूर्ति स्थापना के पावन दिवस पर राम भगवान का पूजन,भजन कर गरीबों में वस्त्र और फल वितरित किए गए, राम मंदिर मूर्ति स्थापना की खुशी अयोध्या में ही नहीं बल्कि संपूर्ण भारत देश मैं राम भगवान का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है-गुरुदेव भास्कर:- पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम द्वारा राम मंदिर मूर्ति स्थापना के पावन दिवस पर गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने अपने सत्संग परिवार के साथ राम भगवान का विशेष पूजन किया! वही संस्कार उर्फ गोली प्रजापत एवं पवन योगी द्वारा राम भगवान के सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई! इस दौरान गुरुदेव भास्कर भारद्वाज के पावन सानिध्य में गरीब लोगों को वस्त्र और फल वितरित किए गए! इस अवसर पर गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने कहा अयोध्या में राम भगवान का मंदिर मूर्ति स्थापना होने की खुशी संपूर्ण भारत में इतनी है की सभी लोग राम भगवान को समर्पित होकर तन मन धन से बड़े उत्साह के साथ इस उत्सव को मना रहे है! गुरुदेव ने कहा राम भगवान की विशेष दया से वर्षों का सपना साकार हुआ है हर तरफ सनातन धर्म और प्रभु श्री राम के जयकारे का उद्घोष हो रहा है यह हमारे लिए बहुत बड़ा सौभाग्यशाली दिन है! उन्होंने कहा आज के दिन से हमें राम भगवान के दिखाए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए और नर सेवा अवश्य करनी चाहिए! इस दौरान पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान के संस्थापक एवं विख्यात ज्योतिषी गुरुदेव भास्कर भारद्वाज, सत्संग सचिव संस्कार उर्फ गोली प्रजापत, मीडिया प्रभारी पवन योगी, सुमित वर्मा, हीरालाल लखेरा, विमला देवी, भावना भारद्वाज, लक्ष्मी देवी, बाला देवी, प्रेम देवी, मौसम देवी, कमलेश देवी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button