जयपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जिला परिषद जयपुर में साधारण सभा का हुआ आयोजन

फागी न्यूज़: लोकेशन -जयपुर

रिपोर्ट- दिनेश कुमार शर्मा

*जिला परिषद जयपुर में साधारण सभा का हुआ आयोजन*।

आज जिला परिषद जयपुर में साधारण सभा की बैठक हुई जिसमें दूदू से जिला परिषद सदस्य रामरतन नासणा ने जल जीवन मिशन के दौरान घोटाले कार्यों में अनियमितता व लीपापोती के चलते यादव कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार के खिलाफ तंज कसते हुए कानून कार्यवाही करने की मांग रखी! ज्ञात है कि पिछले दिनों जल जीवन मिशन के तहत यादव कंट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार ने दूदू पंचायत समिति व मोजमाबाद पंचायत समिति के 108 गांवों में जल जीवन मिशन का कार्य किया था, जल जीवन मिशन के कार्यों में कई जगह ठेकेदार के द्वारा पाइपलाइन नहीं डाली गई और पाइपलाइन डालने के नाम पर फर्जी बिल बनवाकर पैसा उठा लिया गया था !पूर्व में भी अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी के द्वारा ग्रामीणों की शिकायत पर जल जीवन मिशन के कार्यों में चल रही धांधली की जांच कराई गई थी जो की सेवा ग्राम पंचायत सेवा में नंदा की ढाणी में जल जीवन मिशन के दूदू प्रोजेक्ट में वर्क आर्डर से पहले ही पेयजल टंकियां का काम शुरू करने का मामला सामने आया एसीएस ने विजिलेंस व क्वालिटी कंट्रोल विग से जांच के आदेश दिए थे जिससे प्रोजेक्ट में अनियमितता पाए जाने पर विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए उच्च अधिकारियों ने विभाग के तीन कर्मचारियों को तो सस्पेंड कर दिया गया था, लेकिन यादव कंट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार की पूर्व विधायक बाबूलाल नगर से मिली भगत होने के कारण दोषी ठेकेदार के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई थी! इसलिए आज जिला परिषद जयपुर में हुई साधारण सभा में जिला परिषद सदस्य रामरतन नासणा ने यादव कंस्ट्रक्शन कंपनी के कार्यों की जांच की मांग करते हुए दोषी ठेकेदार व कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जल्दी से जल्दी करने की मांग रखी!

Dinesh Kumar Sharma

District Reporter Jaipur Rajasthan

Dinesh Kumar Sharma

District Reporter Jaipur Rajasthan

Related Articles

Back to top button