*कपड़ा बैंक के कंबल वितरण कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आप सभी को हृदय से धन्यवाद एवं बधाई।*
।। जय श्री राम।।
कृष परिवार व सभी सनातन प्रेमियों को सादर नमस्कार।
भिवाड़ी की झुग्गियों में शिक्षा प्राप्त कर रहे 6 से 12 साल के सभी बच्चों के लिए SNB व टीम ने आज कपड़ा वितरण कार्यक्रम किया। जिसमें UIT सेक्टर 2 व फेस 3 के जरूरतमंदों को 250 जोड़ी कपडे और 200 से अधिक कंबल वितरण किए गए। जिसमें मुख्य रूप से कृष सिटी टपूकड़ा से पूर्व प्रधान मनोज जांगिड़ जी, वर्तमान प्रधान सतवीर चौधरी जी, भाजपा सह संयोजक श्री शिवनाथ भट्टाचार्य जी (SNB), बृजेश पांडे जी, दयाराम जी, कृष्ण जी, शिल्पी जी, एकता जी, परमिता जी उपस्थित रहे। ओशी फाउंडेशन से अध्यक्ष श्री विवेक शर्मा, उपाध्यक्ष श्री प्रमोद शर्मा, शंकर, अमन, पंकज, दीपक, प्रदीप, सीमा, ममता, मोना, सुमित्रा, प्रभा व अन्य सम्मिलित रहे। कपड़ा बैंक के सफल कार्यक्रम की बधाई देते हुए श्री विवेक शर्मा जी ने एफएम रेडियो 90.8 से RJ तालीम जी को बताया कि इस तरह के कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित होते हैं तथा इन बच्चों की शिक्षा के प्रति समर्पित संस्था अपने उद्देश्य ‘एक कदम मानवता की ओर’ के प्रति समर्पित और अग्रेषित है।