ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजनीतिराजस्थान
तिजारा विधायक बाबा बालक नाथ ने नगर परिषद भिवाड़ी में की जनसुनवाई

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
तिजारा विधायक बाबा बालक नाथ योगी ने, आज नगर परिषद भिवाड़ी में जनसुनवाई की। इस अवसर पर भिवाड़ी विकास संस्थान की ओर से बाबा जी को प्रत्येक समिति में चल रही मेंटेनेंस की समस्याओं को लेकर पत्र दिया, जिसमें विधायक ने अपनी तरफ से सुझाव दिया कि मैं हर एक समिति के पांच सदस्यों को बुलाकर एक बड़ी मीटिंग भिवाड़ी विकास संगठन के साथ बैठकर करूंगा जिससे की समस्या का समाधान हो सके। साथ ही अलवर बाईपास की समस्या के लिए भी लोगों ने बाबा बालक नाथ को एक पत्र दिया है, जिसका विधायक ने जल्द ही समाधान करने का आश्वासन दिया। तिजारा विधायक लगातार तीसरे दिन विधानसभा के क्षेत्र में जा जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं, इससे पूर्व तिजारा और टपूकडा में भी विधायक ने चौपाल लगाकर लोगों की जन समस्याएं सुनी और लिखित रूप से प्राप्त कर उन पर मंथन किया।

Subscribe to my channel


