खेलबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

श्रीमाली ब्राह्मण समाज बालोतरा क्रिकेट टीम कालंदरी के लिए रवाना

संवाददाता संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 श्रीमाली ब्राह्मण समाज बालोतरा की क्रिकेट टीम कालंदरी जिला सिरोही में चार दिवसीय सामाजिक क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हुई!

 श्रीमाली ब्राह्मण समाज बालोतरा टीम के कप्तान धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि हमारी टीम रुद्र क्लब के नाम से प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही है जिसका समाज के अध्यक्ष कांतिलाल व्यास,वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र दवे,सुरेंद्र दवे सहित समाज के व्यक्तियों द्वारा माला पहनाकर टीम क़ो रवाना किया गया व जीत की अग्रिम शुभकामनाएँ दी गई!

 समाज अध्यक्ष कांतिलाल व्यास ने कहा कि टीम के कप्तान धर्मेन्द्र दवे व उप कप्तान हेमंत व्यास के नेतृत्व में यह टीम भाग लेने जा रही है! समाज के लिए गर्व की बात है कि समाज की टीम ने पूर्व में जालोर,बाली सहित कई प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है!उप कप्तान हेमंत व्यास ने टीम खिलाड़ियों क़ो बेहतर प्रदर्शन क़ो लेकर दिशा निर्देश दिए!इस अवसर पर अमित दवे,विजय त्रिवेदी,दीक्षित त्रिवेदी,मदन दवे,गिरीश दवे,निदेशक नितेश निम्बार्क सहित सदस्य मौजूद रहे!

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button