अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बरगदवा पांडेय में फिर हुई चोरी,रात्रि गस्त पर उठे सवाल

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के घटना के बाद रुधौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत निरंतर चोरी का घटना रहा जारी

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

रुधौली बस्ती । रूधौली थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा चौकी से महज 1.5 किलोमीटर दूर पर स्थित बरगदवा पाण्डेय गांव में एक चोरों ने घर में घुसकर मकान में रखा लाखों का जेवरात व नकदी समेत स्कूल बैग चुरा लिया , चोरी के दौरान ही नींद से जागी महिला पर रॉड से प्रहार कर घायल कर भाग निकले । जानकारी के मुताबिक बरगदवा निवासी प्रहलाद के मकान में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने घर को निशाना बना लिया और मकान में रखे एक बक्से में रखा प्रह्लाद की बहू के बेसकीमती जेवरात सहित बच्चों का स्कूली बैग व 6 सौ रुपया भी चुरा ले गए । प्रहलाद की पत्नी समुंदरा देवी ने बताया कि अचानक घर में किसी के चलने की आहट मिली तो नींद खुल गई और जोर जोर से शोर मचाने लगी । महिला की आवाज सुनते ही चोर ने उनपर लोहे की रॉड से प्रहार कर दिया जिससे मैं घायल हो गई । स्वजन स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराकर घर वापस ले आये । पुलिस की रात्रि गस्त को लेकर चर्चा है कि इस गांव में न ही पुलिस और न ही चौकीदार ही रात्रि में पहरा देते हैं। जिससे क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं ।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button