*थाना मझगई पुलिस द्वारा नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त रक्षपाल पुत्र छंगा को गिरफ्तार किया गया*
पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 15.12.2023 को थाना मझगई पुलिस द्वारा मु0अ0स0-131/2023 धारा 363/366/376(3)/504/506 भादवि व 5(L)/6 पाक्सो एक्ट व 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्त रक्षपाल पुत्र छंगा नि0 ग्राम नयागॉव/नयापुरवा थाना मझगई जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
*गिरफ्तार वांछित अभियुक्त का विवरण*
1.रक्षपाल पुत्र छंगा नि0 ग्राम नयागॉव/नयापुरवा थाना मझगई जनपद खीरी