*बाबा साहेब डाॅ भीमराव अंबेडकर एक समाज के नहीं बल्कि मानव जाति के नेता थे -डाॅ. बनवारी लाल, सहकारिता मंत्री*
*सरकार ने डा. बाबा भीमराव के सिद्धांतों पर चलते हुए गरीब से गरीब व्यक्ति को योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है-डाॅ बनवारी लाल*
*भवन के लिए 11 लाख रुपए देने की घोषणा*
डाॅ भीमराव अंबेडकर किसी एक समाज के नहीं बल्कि पूरी मानव जाति के नेता थे। वर्तमान सरकार ने डा.भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलते हुए अंत्योदय के तहत गरीब से गरीब व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। यह बात जन स्वास्थ्य एवं सहकारिता मंत्री डाॅ बनवारी लाल ने आज अंबेडकर स्मारक समिति (रजि) महेन्द्रगढ़ के तत्वाधान में डाॅ भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस समारोह एवं भूमितल आधारशिला कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही।
*इस मौके पर उन्होंने भवन निर्माण के लिए 11 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। इस मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा भी मौजूद थे। जन स्वास्थ्य एवं सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर एक विद्वान और कर्मशील व्यक्ति थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समानता, भाईचारे और मानवता के लिए समर्पित किया। उन्होंने सभी वर्गों के उत्थान के लिए पुरजोर कोशिश की। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब ने सभी को कानूनी, राजनीतिक व सामाजिक अधिकार दिए हैं।*
उन्होंने कहा कि डा.भीम राव अंबेडकर ने नारा दिया था कि शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो। हमें इन सिद्धांतों पर चलकर आगे बढ़ना चाहिए।सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 में पानीपत से बेटी बचाओ बेटी, पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी। आज कार्यक्रम में महिलाओं की संख्या को देखकर इस योजना की झलक दिखाई दे रही है।
*उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में खर्ची पर्ची के आधार पर नौकरियां दी जाती थी। वर्तमान सरकार बिना किसी भेदभाव के योग्यता के आधार पर नौकरी दे रही है। सरकार ने योजनाओं का निष्पक्ष लाभ देने के लिए सभी योजनाओं को ऑनलाइन किया है। इससे अब नागरिकों को ना ही कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत है और ना ही किसी को अपने किसी कार्य के लिए पैसे देने की जरूरत है।*
इस मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि सरकार ने हर व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए भारत विकसित यात्रा चलाई हुई है। उन्होंने कहा कि किन्ही कारणों से जो आमजन सरकार की योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह गया है उनको विकसित यात्रा के दौरान योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इस मौके पर जगदीश प्रसाद, पवन खैरवाल, विनोद तंवर, छोटेलाल व मुकेश चौहान ने भी कार्यक्रम में संबोधित किया।
*इस अवसर पर जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार, डॉ अंबेडकर भवन के प्रशासक ओपी आर्य, पन्नीलाल माजरा, सुरेश सिरोहा, वरिष्ठ अधिवक्ता रणजीत सिंह, युवा नेता विनोद तंवर, सचिन रंगा भड़फ, सुरेश मालड़ा, बृजलाल, अमरनाथ के अलावा अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।*