LIVE TVबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार इस वर्ष की चतुर्थ अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 09.12.2023 को किया जा रहा है

संवाददाता संतोष कुमार बालोतरा राजस्थान
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार इस वर्ष की चतुर्थ अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 09.12.2023 को किया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए आमजन में जागरूकता एवं व्यापक प्रचार प्रसार हेतु इस प्राधिकरण द्वारा 21 मीटर कपड़े पर हाथों से पेंटिंग कर फड़ (पोस्टर) बनवाई गई जिसका विमोचन खगेन्द्र कुमार शर्मा, न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, बालोतरा एवं सिद्धार्थ दीप, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बालोतरा द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में किया गया।
खगेन्द्र कुमार शर्मा, न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, बालोतरा ने बताया कि 21 मीटर कपड़े पर हाथों से पेंटिंग कर फड़ (पोस्टर) में विभिन्न प्रकृति के न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों, ऋण वसूली प्रकरणों, एन.आई.एक्ट के प्रकरणों, मोटरयान दुर्घटना दावा अधिकरण के प्रकरणों, वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर) व भरण-पोषण के विवाद तथा प्री-लिटिगेशन प्रकरणों व राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण योग्य प्रकरणों को विस्तृत रूप से सरल भाषा में अंकित कर प्रदर्शित किया गया है साथ ही प्राधिकरण के सचिव सिद्धार्थ दीप ने बताया कि फड़ परम्परा राजस्थान की प्राचीन चित्रशैली है जिसका आमजन को जनहित के संदेश व व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्राचीन समय से सशक्त माध्यम के रूप में उपयोग किया जाता रहा है। विधिक सेवा प्राधिकरण, बालोतरा उक्त प्राचीन परम्परा को जीवंत करते हुए वर्तमान समय में भी राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार व आमजन को लोक अदालत से जोड़ने के लिए उक्त फड़ चित्रशैली का अभिनव प्रयोग करते हुए उक्त नवाचार के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत की जागरूकता व आमजन की सहभागिता हेतु उक्त 21 मीटर की फड़ को सार्वजनिक स्थलों, राजकीय कार्योलयों व बैकिंग, वित्तीय संस्थानों में प्रदर्शित कर आयोजित होने वाली आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09.12.2023 के संबंध में पक्षकार एवं आमजन को अवगत करवाया जाएगा।
कार्यक्रम में हेमलता धाणदिया, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 01, सागर माथुर, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 02, बालोतरा व बालोतरा न्यायक्षेत्र के समस्त अधिवक्तागण, समस्त न्यायालय के कर्मचारीगण, डॉ रामेश्वरी चौधरी तथा राजकीय माध्यमिक विद्यालय संख्या 02, बालोतरा के छात्राएं उपस्थित रहे।
फड़ (पोस्टर) को डॉ रामेश्वरी चौधरी एवं राजकीय माध्यमिक विद्यालय संख्या 02, बालोतरा की छात्राएं व प्राधिकरण के कर्मचारियों द्वारा तैयार किया गया।

Subscribe to my channel


