उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

4 हाथ और 4 पैर वाले बच्‍चे ने लिया जन्म डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार

 

मुजफ्फरनगर जिले में एक अजीब-गरीब मामला सामने आया है। मुजफ्फरनगर निवासी इरफान की पत्‍नी को 6 नवंबर को एक शिशु को जन्म दिया, जिसके 4 हाथ और 4 पैर हैं। असामान्‍य बच्चे को इलाज के लिए मेरठ के लाल लाजपतराय मेडिकल कॉलेज अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे के पिता इरफान ने बताया कि 6 नवंबर को करीब 3:30 बजे उनकी पत्‍नी ने बच्चे को घर पर ही जन्म दिया। उसे बताया गया कि बच्चे के 4 हाथ और 4 पैर हैं। बाद में वह बच्चे को लेकर मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल गया, जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
मेरठ मेडिकल कॉलेज में बाल रोग विशेषज्ञ और विभागाध्यक्ष डॉ. नवरतन गुप्ता ने बताया कि मुजफ्फरनगर निवासी एक महिला ने 6 नवंबर को घर पर ही एक बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे के 4 हाथ और 4 पैर हैं। इस अजीब बच्चे को देख परिवार वाले घबरा गए। उन्‍होंने बच्‍चे को मेरठ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
बाल रोग विशेषज्ञ ने कहा कि लगता है, इस बच्‍चे को जुड़वां होना था, मगर कुछ विकृति आ गई। शायद एक भ्रूण का विकास हुआ, लेकिन दूसरा भ्रूण अविकसित रह गय

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button