अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी के तिजारा थाना अंतर्गत शांति भंग के आरोप में चार आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता दीपक शर्मा भिवाड़ी

 

भिवाड़ी के तिजारा थाना अंतर्गत शांति भंग के आरोप में चार आरोपी गिरफ्तार
दिनांक 12/11/2023 को सोशल मिडिया पर सरदारो व मेवो के बीच विवाद को लेकर झगडा करने का तथाकथित विडियो वायरल हुआ था। जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये व आगामी विधानसभा चुनाव-2023 को मध्यनजर रखते हुए वायरल विडियो के संबंध में जांच की गई तो ग्राम बिजलहेडा के युवक श्री छिन्दर सिंह पुत्र श्री हरनामसिंह जाति रायसिख उम्र 31 साल निवासी बिजलहेडा थाना तिजारा जिला खैरथल तिजारा ,श्री बलजीतसिंह पुत्र श्री सतनाम सिंह जाति रायसिख उम्र 23 साल निवासी बिजलहेडा थाना तिजारा जिला खैरथल तिजारा व ग्राम खलीलपुरी के युवक श्री महेश पुत्र श्री सुखराम जाति जाट उम्र 32 साल निवासी खलीलपुरी थाना तिजारा जिला खैरथल तिजारा, श्री ओमवीर पुत्र श्री सुखराम जाति जाट उम्र 26 साल निवासी खलीलपुरी थाना तिजारा जिला खैरथल तिजारा के बीच कस्बा तिजारा मे बिलासपुर रोड पर गाडी को साईड नही देने की बात को लेकर दोनो पक्षो के व्यक्तियो मे आपस मे कहासुनी झगडा हो गया था। जिस पर आज दिनांक 13/11/2023 को
उक्त चारो सख्सो को शान्ति भंग के आरोप में धारा 151 सीआरपीसी मे गिरफ्तार किया गया है जिनको पेश न्यायालय किया जावेगा । सम्पूर्ण जांच व कार्यवाई मे मेव पक्ष का किसी भी स्तर पर सरीक घटना होना नही पाया गया है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button