उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
Basti news विद्या मन्दिर रामबाग की छात्र संसद करेगी संस्कार केंद्र का संचालन

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती
बस्ती। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग की छात्र संसद एक संस्कार केंद्र का संचालन करेगी।
क्षेत्रीय सेवा संयोजक उत्तर प्रदेश, नेपाल के प्रमुख श्री योगेश कुमार जी ने सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग बस्ती में छात्र संसद की बैठक की, जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया।
योगेश कुमार जी ने सर्वप्रथम छात्र संसद की गत कार्यवाही की पुष्टि की। तत्पश्चात सभी छात्रों से बैंक खाता खोलने का आग्रह किया। सेवा कार्य के विस्तार हेतु श्री योगेश जी ने विद्यालय द्वारा चलाए जा रहे तीन संस्कार केंद्रों में से एक की जिम्मेदारी छात्र संसद को लेने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी ने एकमत से स्वीकार कर लिया।
छात्र संसद की बैठक में विद्यालय के यशस्वी प्रधानाचार्य श्री गोविंद सिंह जी और छात्र संसद प्रमुख श्री आशीष सिंह जी की भी उपस्थिति रही ।

Subscribe to my channel


