अलवरदेशधर्मराजस्थानशिक्षा

पवित्र मनन दीप द्वारा सत्संग का हुआ आयोजन राम भगवान की पूजा के बगैर दीपावली का त्योहार अधूरा है-गुरुदेव भास्कर

संवाददाता जयबीर सिंह कोटिकासिम अलवर राजस्थान

पवित्र मनन दीप द्वारा सत्संग का हुआ आयोजन राम भगवान की पूजा के बगैर दीपावली का त्योहार अधूरा है-गुरुदेव भास्कर

पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम द्वारा सत्संग प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया! इस दौरान गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने श्री राम भगवान का वैदिक पूजन कराया और सभी से कहा दीपावली का त्योहार पंच दिवसीय त्यौहार होता है दीपावली पर विशिष्ट साधना के द्वारा हम दुखों से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं! गुरुदेव भास्कर ने कहा राम भगवान की पूजा के बगैर दीपावली का त्योहार पूर्ण नहीं होता इसलिए हमें लक्ष्मी गणेश के साथ श्री राम भगवान का पूजन अवश्य करना चाहिए! गुरुदेव ने कहा जिनके धन की समस्या है ऐसे लोगों को इस दिन से श्री सूक्त का पाठ करना चाहिए और जिनके जीवन में कोर्ट कचहरी की समस्या है ऐसे लोगों को इस दिन से रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए और आदित्य हृदय स्तोत्र पढ़ना चाहिए! उन्होंने कहा जिनको पढ़ाई में समस्या है उनको दीपावली से लगातार रोजाना मां शारदा का विशेष पूजन करना चाहिए! उन्होंने कहा धनतेरस को तिजोरी में 13 तिल्ली के तेल के दीपक जलाने चाहिए! और साफ सफाई की वस्तु और कोई बर्तन अवश्य खरीदना चाहिए! आगे उन्होंने कहा कोई भी त्यौहार जब तक पूरा नहीं होता जब तक हम किसी को दान ना करें सेवा कार्य न करें इसलिए इस दिन हमें दान अवश्य करना चाहिए! इस दौरान बड़ी संख्या में सत्संग परिवार सहित भक्तगण मौजूद रहे!

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button